महाविद्यालय सदस्यता कार्यशाला का सफल आयोजन*

29/7/2026
कुल्लू
खबर अभी अभी

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, कुल्लू विभाग द्वारा महाविद्यालय सदस्यता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य महाविद्यालयों में सदस्यता अभियान को प्रभावी एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित करने हेतु कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करना था।महाविद्यालय सदस्यता अभियान 27 जुलाई से 06 अगस्त,2026 तक चलेगा।

कार्यशाला में विभाग संगठन मंत्री श्री सचिन सपटा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विभाग संयोजक अभिनव कश्यप ने बैठक का संचालन किया। उन्होंने महाविद्यालयों में सदस्यता अभियान की प्रक्रिया, सदस्यता करने की विधि तथा विद्यार्थियों तक परिषद के विचारों एवं कार्यों को प्रभावी रूप से पहुँचाने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए आवश्यक तकनीकी एवं संगठनात्मक जानकारी भी साझा की।

उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को परिषद से जोड़ते हुए राष्ट्र निर्माण के इस अभियान में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

कार्यशाला में *ज़िला कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति के इकाई अध्यक्ष-मंत्री,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,ज़िला संयोजक (अभिषेक,ऋतिक कार्तिक,सारांश,साहिल,शगुन,कृतिका,तनुज,ख़ुशी,मनोज़,अनिल,संजना ठाकुर)उपस्थित रहे।
सभी कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की तथा आगामी सदस्यता अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Share the news