
खबर अभी अभी
शिमला
शिमला के ऐतिहासिक Kali Bari Temple में माँ श्यामला वेलफेयर सोसाइटी द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
सोसाइटी की संयोजक कुसुम सादरेट ने बताया कि संस्था प्रत्येक संक्रांति के बाद आने वाले पहले मंगलवार को कालीबाड़ी मंदिर में भंडारे का आयोजन करती है। उन्होंने कहा कि सेवा, सहयोग और जनकल्याण की भावना से शुरू हुई यह परंपरा लगातार जारी है तथा इस वर्ष संस्था ने अपने 40वें भंडारे का सफल आयोजन किया है।
उन्होंने कहा कि माँ काली के आशीर्वाद से संस्था धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जोड़ने का कार्य कर रही है। कार्यक्रम में सोसाइटी के पदाधिकारियों, सदस्यों और स्थानीय श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा संस्था के सेवा कार्यों की सराहना की।





