मानसून सत्र की कार्यवाही देखने पहुंचे स्कूली छात्रों से मिले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

खबर अभी-अभी | 21 अगस्त, 2026 | शिमला।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही देखने पहुंचे स्कूली छात्रों से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मुलाकात की और उनके साथ संवाद किया।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा परिसर में विद्यार्थियों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने छात्रों से आत्मीयता से मुलाकात कर उनके अनुभवों के बारे में जानकारी ली। छात्र हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही को देखने के लिए पहुंचे थे।

स्कूली विद्यार्थियों के लिए यह अनुभव लोकतांत्रिक व्यवस्था और विधानसभा की कार्यप्रणाली को करीब से समझने का अवसर रहा।

Share the news