मुरारी लाल मेमोरियल नर्सिंग कॉलेज में औषध एवं चिकित्सा उपकरण सतर्कता पर वर्चुअल गेस्ट लेक्चर

18 सितंबर 2026 | खबर अभी अभी | सोलन

सोलन। मुरारी लाल मेमोरियल नर्सिंग कॉलेज में ‘औषध एवं चिकित्सा उपकरण सतर्कता’ विषय पर वर्चुअल गेस्ट लेक्चर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पीजीआई चंडीगढ़ के फार्माकोलॉजी विभाग से डॉ. किसाल ने मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी दी।

कार्यक्रम में 200 से अधिक नर्सिंग छात्राओं और शिक्षकों ने भाग लिया। डॉ. किसाल ने दवाओं के उपयोग से होने वाले संभावित दुष्प्रभावों और उनसे मरीजों को सुरक्षित रखने के उपायों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बाजार में उपलब्ध दवाओं की सुरक्षा एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के विभिन्न पहलुओं पर भी प्रकाश डाला।

लेक्चर के दौरान चिकित्सा उपकरणों में खराबी या विफलता के कारण मरीजों, डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को होने वाले संभावित नुकसान तथा ऐसी घटनाओं की रोकथाम के उपायों के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

कॉलेज के प्रिंसिपल रघुनंदन सिंह ने कहा कि संस्थान में विद्यार्थियों के ज्ञान और व्यावहारिक समझ को बढ़ाने के लिए इस तरह के ज्ञानवर्धक कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों को चिकित्सा क्षेत्र में हो रहे नवीनतम बदलावों और जानकारियों से अपडेट रखना है, ताकि वे भविष्य में मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में प्रभावी भूमिका निभा सकें।

Share the news