लोकसभा चुनाव में कांग्रेस 4-0 से बढ़त करेगी हासिल : शिव कुमार

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

8 जून 2023

जिला सोलन में वीरवार को कांग्रेस सरकार बनने के बाद पहली कांग्रेस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया जिसमे आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई।
जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिव कुमार द्वारा की गई।

जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव शिव कुमार ने बताया कि आज कांग्रेस सरकार बनने के बाद पहली कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई है उन्होंने कहा कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी है और उन्हें पूरा विश्वास है कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस 40 से बढ़त हासिल करेगी और जिस तरह विधानसभा चुनाव में जनता ने सोलन को भाजपा मुक्त बनाया है उसी तरह लोकसभा चुनाव में भी सोलन को भाजपा मुक्त बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बेहतर प्रदर्शन किया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अनाथ बच्चों को शरण दी उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा दी गई गरंटियो को एक एक करके पूरा किया गया है और अन्य गरांटियो पर कार्य किया जा रहा है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news