चंबा में शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले वाले 35 वाहन चालकों को काटनी पड़ी एक दिन की सजा

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

8 जून 2023

Caught drunk driving, 35 drivers served one day sentence in court lockup in chamba himachal

हिमाचल प्रदेश के चंबा में शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले वाले 35 वाहन चालकों को कोर्ट के लॉकअप रूम में रहकर एक दिन की सजा काटनी पड़ी। अदालत ने इन चालकों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए थे, क्योंकि ये चालक अदालत से समन जारी होने के बावजूद पेशी पर नहीं आ रहे थे। गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने इन चालकों को पकड़कर अदालत में पेश किया।

अदालत में न्यायिक दंडाधिकारी कर्म प्रताप सिंह ठाकुर ने इन वाहन चालकों को एक दिन कोर्ट के लॉकअप रूप में रहने की सजा सुनाई। यह सजा सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक की हुई। इसके साथ ही 6,22,500 रुपये जुर्माना भी लगाया। सुनवाई के दौरान 47 मामलों का निपटान होना था, लेकिन गैर जमानती वारंट जारी होने के उपरांत 35 लोग अदालत में पहुंचे, जबकि शेष अन्य चालकों के खिलाफ दोबारा गैर जमानती वारंट जारी किए गए हैं।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news