
राजधानी शिमला में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में शिमला पुलिस की स्पेशल सेल टीम ने शोघी में NH-05 पर नाकाबंदी के दौरान एक बस की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बस की एक सीट पर रखे पारदर्शी हल्के हरे रंग के प्लास्टिक पैकेट से करीब 14 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार जांच में सामने आया कि नशीला पदार्थ जिस सीट से बरामद हुआ, वह एक किशोर के कब्जे में थी। मामले में पुलिस थाना वेस्ट में FIR नंबर 249/2026 दिनांक 12 नवंबर 2026 को NDPS एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने विधि से संघर्षरत बालक को सक्षम प्राधिकारी के समक्ष पेश करने के बाद ऑब्जर्वेशन होम भेज दिया है। फिलहाल मामले में आगामी जांच जारी है। पुलिस नशीले पदार्थ की बरामदगी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।






