# शिमला से दिल्ली जाते हुए सलोगड़ा के पास हनी एप्पल स्टोर में रुकी सोनिया गांधी।

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

20 मई 2023

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पिछले कुछ दिनों से शिमला दौर पर थी।

शिमला मैं कुछ दिन रहने के बाद दिल्ली वापिस जाते हुए शनिवार को सोनिया गांधी सोलन के सलोगड़ा के हनी एप्पल स्टोर में रुकी और स्टोर से सेब चेरी, खुमानी और प्लम जैसे फलों की खरीदारी की।

इस दौरान उनके प्रशंसकों ने उनके साथ फोटो भी खींची ।

कुछ ही क्षणों में एप्पल स्टोर के बाहर सोनिया गांधी को देखने के लिए लोगों का जमावड़ा एकत्र हो गया।

 

 

 

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news