
खबर अभी अभी ,
अरविंद कश्यप
सोलन, जून 22- राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेला, सोलन जिले के सबसे बड़े धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में से एक है, जो इस वर्ष 26 जून से 28 जून तक सोलन शहर में पारंपरिक श्रद्धा, उत्साह एवं जन भागीदारी के साथ आयोजित किया जाएगा ।
इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं, बाहरी राज्य से पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति संभावित है । ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, कानून व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण एवं आपातकालीन स्थितियों से निपटने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय सोलन की अध्यक्षता में एक विशेष एवं बहुआयामी रणनीती तैयार की गई है, जिसमें जिला के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारीयों, थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों सहित अन्य पुलिस विभागीय शाखाओं के प्रमुख अधिकारियों की प्रभावपुर्ण सहभागिता सुनिश्चित की गई है ।
जानकारी देते हुए सोलन के पुलिस अधीक्षक टीडीएस वर्मा ने बताया कि उत्सव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है ।शुलिनी महोत्सव के दौरान सोलन शहर को छह मुख्य सेक्टरों में विभाजित किया गया है, जिसमें सुरक्षा के लिए लगभग 600 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तैनात किया जा रहा है ।
मेले के दौरान यातायात व कानुन व्यवस्था बनाए रखने के लिए 03 पुलिस बैरियर भी 24 घण्टे के लिए स्थापित किए जा रहे है जो क्रमश: देव भूमि अपार्टमेंट शामती राजगढ़ रोड़ बाई पास ,Hotel the Cliff (Near Kangra Metri Sabha), सपरुन चौक,
प्रत्येक सेक्टर में यातायात एंव कानुन व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक-एक राजपत्रित अधिकारी के नेतृत्व में निगरानी दल गठित किया गया है जो क्षेत्र की पुर्ण सक्रिय निगरानी करेगा ।
उन्होंने कहा कि यातायात प्रबंधन के लिए वैकल्पिक मार्गों, वन-वे ट्रैफिक, पार्किंग व्यवस्था तथा वाहनों की गति सीमा को लेकर जरुरी निर्देश जारी किए गए ।
लगभग 200 सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन निगरानी, बॉडी वार्न कैमरों और मोबाइल पेट्रोलिंग दलों जिनमें 07 बाईक पैट्रोलिंग दल व 04 वाहन पैट्रोलिंग दल जो शिफ्टों में कार्य करेंगे, की सहायता से पूरे महोत्सव क्षेत्र की निरंतर निगरानी सुनिश्चित की जाएगी।
जेबकतरों व संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने हेतू पर्याप्त मात्रा में सामान्य वस्त्रों वाले निगरानी दलों की भी नियुक्ति की गई हैं, ताकि इस धार्मिक आयोजन के दौरान सामान्य जनता की प्रभावी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके ।
भीड़ नियंत्रण हेतु बैरिकेडिंग, बम निष्क्रिय दस्ता, टियर गैस स्क्वॉड, Disaster Management team, जेबकतरों से सावधान रहने के लिए एनाउंसमेंट सिस्टम, (QRT), Special Security Unit की तैनाती, महिला पुलिस की समुचित तैनाती तथा मेडिकल इमरजेंसी रिस्पॉन्स के लिए स्वास्थ्य विभाग से समन्वय किया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने कहा की आपात स्थिती से निपटने के लिए ठोडो ग्राऊंड में रिजर्व पुलिस भी तैनात की जा रही है।
इसके अतिरिक्त बच्चों, बुजर्गों, महिलाओं व गुमशुदा व्यक्तियों की सहायता हेतु महिला थाना सोलन में विशेष सहायता कक्ष (Help Desk) भी स्थापित किया जा रहा है ।
मेले के सफल आयोजन हेतू NGOs तथा NCC Scouts की भी प्रभावी सहभागिता सुनिश्चित की गई है ।
पुलिस अधीक्षक सोलन द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन, थाना प्रभारी सोलन व अन्य अधिकारियों के साथ माता शूलिनी मंदिर, मेला स्थल, मुख्य मार्गों, पार्किंग स्थलों, सभी 06 सेक्टरों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का स्थलीय निरीक्षण भी किया जा चुका है । निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, जन आवागमन मार्ग, अस्थायी नियंत्रण कक्षों, निगरानी बिंदुओं, तथा संभावित संवेदनशील क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति की समीक्षा की गई ।
टीडीएस वर्मा ने कहा कि अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि भीड़ अधिक होने की स्थिति में निकासी मार्गों को पूरी तरह से स्पष्ट व सुलभ रखा जाए।
सभी अधिकारी मौके पर सक्रिय रूप से उपस्थित रहकर स्थिति का सतत अवलोकन करें।
धार्मिक स्थलों के आसपास विशेष सतर्कता बरती जाए। स्थानीय दुकानदारों, स्वयंसेवकों एवं समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा दिया जाए। इसके अतिरिक्त पुराना बस अड्डा सोलन से चौक बाजार, पुराना बस अड्डा सोलन से पुराना उपायुक्त कार्यालय चौक व पुराना उपायुक्त कार्यालय चौक से कोटला नाला चौक तक सभी प्रकार के हाथ से चलने वाली रेहड़ी/ठेले को ले जाने व लाने पर दिनांक 26.06.2026 से 28.06.2026 तक पुर्ण प्रतिबंध रखने की भी सिफारिश की गई है ।
पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अनुरोध किया है कि वह शांति एवं सौहार्द बनाए रखें, किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें, कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नजर आने पर तुरंत नजदीकी पुलिस अधिकारी या कंट्रोल रूम (नं. 01792-223836) पर सूचना दें। सोलन पुलिस जनता के सहयोग और तत्परता के साथ इस आयोजन को पूरी सुरक्षा एवं सुव्यवस्था के साथ संपन्न कराने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है । महोत्सव के दौरान कानून व्यवस्था एवं जन सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक उपाय किए गए हैं तथा समय-समय पर सोलन पुलिस, फेसबुक पेज के माध्यम से जनसाधारण को वांछित सुचना से अवगत करवाया जाता रहेगा ।
शूलिनी महोत्सव केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि सोलन की सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का प्रतीक है, जिसे सुरक्षित एवं भव्य रूप से मनाना हम सभी की जिम्मेदारी है





