
5 सितंबर 2026 | खबर अभी अभी | मंडी

मंडी: जिला मंडी की दिशा (District Development Coordination and Monitoring) कमेटी की बैठक शनिवार को मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद कंगना रणौत की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभिन्न विकासात्मक कार्यों, केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान सांसद कंगना रणौत ने जिले में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने तथा निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर जोर दिया, ताकि पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंच सके।
सांसद ने अधिकारियों के साथ जिले की विकास प्राथमिकताओं को लेकर भी चर्चा की। इस दौरान जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने, योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और विकास की गति को और तेज करने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे और उन्होंने अपने-अपने विभागों से संबंधित विकास कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की जानकारी सांसद के समक्ष रखी।





