
खबर अभी अभी
सोलन ,
शहरी निकाय निर्वाचन-2026 के अंतर्गत जिला सोलन की नगर पंचायत अर्की एवं नगर परिषद परवाणू में मतदान शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर पंचायत अर्की में कुल 75.99 प्रतिशत तथा नगर परिषद परवाणू में 69.04 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि नगर पंचायत अर्की में कुल 2203 मतदाताओं में से 1674 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 1079 पुरुष मतदाताओं में से 840 तथा 1124 महिला मतदाताओं में से 834 महिलाओं ने मतदान किया। अर्की में पुरुष मतदान प्रतिशत 77.85 तथा महिला मतदान प्रतिशत 74.20 रहा।वार्डवार मतदान प्रतिशत की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि वार्ड नम्बर-01 मैहलात में 86.10 प्रतिशत, वार्ड नम्बर-02 मियांपुर में 67.55 प्रतिशत, वार्ड नम्बर-03 झींवर मोहल्ला में 69.35 प्रतिशत, वार्ड नम्बर-04 चौगान में 79.40 प्रतिशत, वार्ड नम्बर-05 लक्ष्मी नारायण मंदिर में 77.98 प्रतिशत, वार्ड नम्बर-06 ततला मोहल्ला में 74.48 प्रतिशत तथा वार्ड नम्बर-07 शीला ककड़ में 78.14 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि वार्ड नम्बर-01 मैहलात में सर्वाधिक 86.10 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि वार्ड नम्बर-02 मियांपुर में 67.55 प्रतिशत मतदान हुआ।
उधर, नगर परिषद परवाणू में कुल 5055 मतदाताओं में से 3490 मतदाताओं ने मतदान किया। इनमें 2767 पुरुष मतदाताओं में से 1875 तथा 2288 महिला मतदाताओं में से 1615 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। परवाणू में पुरुष मतदान प्रतिशत 67.76 तथा महिला मतदान प्रतिशत 70.59 रहा।
उन्होंने बताया कि वार्ड नम्बर-01 वर्किंग वुमन हॉस्टल वार्ड में 78.42 प्रतिशत, वार्ड नम्बर-02 एचआरटीसी वर्कशॉप वार्ड में 84.11 प्रतिशत, वार्ड नम्बर-03 आईशर वार्ड में 67.58 प्रतिशत, वार्ड नम्बर-04 गेबरियल वार्ड में 60.84 प्रतिशत, वार्ड नम्बर-05 हाउसिंग बोर्ड रेस्ट हाउस वार्ड में 68.05 प्रतिशत, वार्ड नम्बर-06 शॉपिंग सेंटर वार्ड में 70.49 प्रतिशत, वार्ड नम्बर-07 ईडब्ल्यूएस वार्ड में 74.29 प्रतिशत, वार्ड नम्बर-08 इंडस्ट्रियल वार्ड में 58.08 प्रतिशत तथा वार्ड नम्बर-09 सर्किट हाउस वार्ड में 71.53 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
उन्होंने कहा कि दोनों शहरी निकायों में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ तथा मतदाताओं में लोकतंत्र के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला।





