
कुल्लू जिला के प्रसिद्ध बिजली महादेव क्षेत्र में तेज तूफान और खराब मौसम ने भारी नुकसान पहुंचाया है। तूफान के चलते सराय भवन की छत पूरी तरह उड़ गई। छत का एक हिस्सा मंदिर के नजदीक गिरा, जबकि दूसरा हिस्सा दरगाही नामक स्थान पर जा गिरा।
इसके अलावा पानी की टंकी भी क्षतिग्रस्त हो गई और शिव मंदिर परिसर के पेड़ की बड़ी टहनियां टूट गईं। आसपास के क्षेत्र में भी कई जगह नुकसान की सूचना है।
हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। स्थानीय लोगों और प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
📍 ब्यूरो रिपोर्ट, कुल्लू।





