#आपदा को देखते हुए इलीगल कंस्ट्रक्शन पर लगाई जाएगी रोक

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

18 अगस्त 2023

शुक्रवार को नगर निगम सोलन द्वारा जनरल हाउस रखा गया जिसमें विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा की गई वही अगर बात करें तो प्रदेश में आपदा की स्थिति बनी हुई है इसको लेकर भी निर्णय लिया गया वहीं सफाई को लेकर और पार्को में लगने वाले झूलों पर और अन्य मुद्दों पर भी विस्तृत रूप से चर्चा की गई।

इस विषय पर अधिक जानकारी देते हुए नगर निगम महापौर पूनम ग्रोवर ने बताया कि प्रदेश में आपदा की स्थिति बनी हुई है जिस कारण से मकान ध्वस्त हो रहे हैं जिसको देखते हुए इलीगल कंस्ट्रक्शन को रोका जाएगा मकान का ध्वस्त होना कहीं ना कहीं इलीगल कंस्ट्रक्शन माना जा रहा है वही जानकारी देते हुए नगर निगम महापौर पूनम ग्रोवर ने सोलन शहर वासियों से अपील की है कि कूड़ा सग्रीगेट करके ही दें साथ ही उन्होंने अपील की है कि कलेक्शन प्वाइंट नगर निगम एंप्लॉय के लिए बनाए गए हैं ना कि सोलन की जनता के लिए साथ ही उन्होंने बताया कि चिल्ड्रन पार्क में झूले लगाए गए हैं और अब मोहन पार्क गंज बाजार और सनी साइड में झूले लगाने के लिए टेंडर लगाया गया है और जल्द ही वहां भी बच्चों के लिए झूले लगाए जाएंगे साथ ही वॉर्ड में जहां-जहां जगह है वहां पर बेंच लगाए जाएंगे और साथ ही छोटे पार्क बनाए जाएंगे।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news