शिक्षा बच्चों के भविष्य को संवारने में निभाती है अहम भूमिका: अनिरुद्ध सिंह

5 नवंबर, 2026 | खबर अभी-अभी | शिमला

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि शिक्षा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेलकूद और अन्य गतिविधियों में भागीदारी भी जरूरी है। प्रदेश सरकार शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

मंत्री अनिरुद्ध सिंह वीरवार को कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के बलदेहां स्थित राघव पब्लिक स्कूल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने वर्षभर शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के 200 से अधिक स्कूलों को सीबीएसई के अधीन लाया गया है और आवश्यकता के अनुसार अन्य स्कूलों को भी इस व्यवस्था के तहत लाने की प्रक्रिया जारी है।

स्कूल में पेयजल की समस्या का संज्ञान लेते हुए मंत्री ने जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता को जल्द आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बलदेहां-मशोबरा सहित शिमला से सटी चार-पांच अन्य पंचायतों में पेयजल की कमी दूर करने और छूटी हुई बस्तियों तक पानी पहुंचाने के लिए सुन्नी-शकरोली से शिमला शहर की उठाऊ पेयजल योजना के साथ लिंक किया जाएगा।

इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की और स्कूल में पेयजल भंडारण की व्यवस्था के लिए 50 हजार रुपये देने की घोषणा की। स्कूल की प्रधानाचार्य योगेश्वरी वर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए स्कूल से जुड़ी विभिन्न मांगें रखीं। मंत्री ने स्कूल प्रबंधन और पंचायत प्रतिनिधियों की मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का आश्वासन दिया।

इन विद्यार्थियों को किया सम्मानित

शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए विभिन्न कक्षाओं के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्री-नर्सरी में आरुशी वर्मा और पलवित प्रथम, वंश ठाकुर और समर कश्यप द्वितीय तथा शिवांशी तृतीय स्थान पर रहे। नर्सरी में हिमानी कश्यप प्रथम, जीविका द्वितीय और अवनि तृतीय रहीं।

केजी में दीवाशी और वंशिका शर्मा प्रथम, लियांश ठाकुर द्वितीय तथा विहान ठाकुर और लक्षित तृतीय रहे। पहली कक्षा में ईशान ठाकुर, रोहन और निशांत ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। दूसरी कक्षा में मानवी प्रथम, अक्षत ठाकुर द्वितीय और दयारा कंवर तृतीय रहीं।

तीसरी कक्षा में दित्या ठाकुर प्रथम, सानवी ठाकुर द्वितीय और नव्या तृतीय रहीं। चौथी में काशिका कश्यप प्रथम, प्रिया शर्मा द्वितीय तथा यश वर्मा और मन्नत ठाकुर तृतीय रहे। पांचवीं कक्षा में भाविका शर्मा प्रथम, शौर्य पराशर द्वितीय और शुभाग शर्मा तृतीय स्थान पर रहे।

छठी कक्षा में सिमरन वर्मा प्रथम, वंश वर्मा और विराज द्वितीय तथा प्रांजल वर्मा तृतीय रहे। सातवीं में मानवी प्रथम, पूर्विका कश्यप द्वितीय और महक शर्मा तृतीय रहीं। आठवीं में वंश वर्मा प्रथम, कार्तिक और हिमांशी ठाकुर द्वितीय तथा विवेक ठाकुर तृतीय रहे।

नौवीं कक्षा में कशिश प्रथम, वंशिका द्वितीय और जानवी सूद तृतीय रहीं, जबकि दसवीं कक्षा में आयान प्रथम, कामना द्वितीय और उर्वशी तृतीय स्थान पर रहीं।

ये रहे उपस्थित

समारोह में जिला परिषद सदस्य ओम प्रकाश ठाकुर, पूर्व बीडीसी सदस्य निरम सिंह भंडारी, ग्राम पंचायत बलदेहां की प्रधान पूनम गर्ग, उपप्रधान राजेंद्र कुमार, मंडयालू पंचायत प्रधान दीवान वर्मा, पूर्व प्रधान ज्ञान ठाकुर, सेवक राम ठाकुर, सुरेंद्र कंवर, पीटीए प्रधान सीता राम, बीडीओ मशोबरा अंकित कोटिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, महिला मंडलों और युवक मंडलों के सदस्य, अभिभावक तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

Share the news