
13 अक्टूबर, 2026 | खबर अभी-अभी | सोलन

एलआर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के एम. फार्मेसी (फार्माकोलॉजी) द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय (एचपीटीयू) की टॉप-10 मेरिट लिस्ट में स्थान हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया है।
मेरिट सूची में मुस्कान ने 9.23 एसजीपीए के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। देवांश वर्मा, गीतांजलि, रितिका और तमन्ना देवी ने 9.08 एसजीपीए के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। गीतांजलि ने 8.92 एसजीपीए के साथ तीसरा, करुणा ने 8.77 एसजीपीए के साथ पांचवां और नवीन शुक्ला ने 8.38 एसजीपीए के साथ दसवां स्थान प्राप्त किया।
इस उपलब्धि पर संस्थान की प्रबंध निदेशक डॉ. शचि सिंह, निदेशक (शैक्षणिक) प्रो. पी. पी. शर्मा और प्राचार्य प्रो. अवनीत गुप्ता ने विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत, समर्पण और शैक्षणिक उपलब्धि की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।





