
जिला कुल्लू के मुख्यालय ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में मंगलवार को स्थानीय देवता वीरनाथ गौहरी के आगमन के साथ 3 तीन दिवसीय बसंत उत्सव शुरू हुआ ।देवता वीरनाथ गौहरी अपने मंदिर से ढालपुर मैदान अपने अस्थाई शिविर पहुंचे। वहीं ढोल नगाड़ों की थाप पर देव प्रक्रिया को भी पूरा किया गया।देवता वीरनाथ गौरी के स्थाई शिविर में विधिवत या विधि के अनुसार पीपल मिले के सफल आयोजन के लिए देवता से आशीर्वाद लिया गया । ऐतिहासिक लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र शाम 7:00 पहली सांस्कृतिक संध्या में डीसी कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे स्टार नाइट में नॉटी का किंग ठाकुरदास राठी बतौर स्टार कलाकार सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देंगे।
नगर परिषद कुल्लू के कार्यकारी अध्यक्ष बी आर नेगी ने कहा कि 3 दिवसीय पीपल जाकर मेला बसंत उत्सव का आगमन देवता वीरनाथ गौहरी के विधिवत पूजा अर्चना के साथ शुरू हुआ है ।उन्होंने कहा कि न नगर परिषद कुल्लू ने मेले के आयोजन को लेकर पूरी तैयारियां कर ली गई है और 3 दिनों तक सांस्कृतिक संध्या भी मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि बसंत उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या में डीसी कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे और स्टार नाइट में नाती ऑफ किंग ठाकुरदास राठी प्रस्तुति देंगे उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला के लोकल कलाकारों को ऐतिहासिक लालचंद प्रार्थी कला केंद्र में प्रस्तुति देने के लिए मौका प्रदान किया गया है और मेले में साफ सफाई की उचित व्यवस्था के लिए अतिरिक्त 30 कर्मचारियों को तैनात किया गया है।।
बाईट- बीआर नेगी, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद कुल्लू
कुल्लू ब्यूरो रिपोर्ट सुशांत शर्मा…





