जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक कांग्रेस कार्यालय कुल्लू में संपन्न

कुल्लू –
जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय कुल्लू में की गई। वहीं बैठक में विशेष रूप से भुवनेश्वर गौड़ विधायक मनाली विधानसभा क्षेत्र और सेस राम आजाद जिला कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मनाली, बंजार और आनी तीनों ब्लॉक के अध्यक्ष इस बैठक में उपस्थित रहे इस बैठक में आने वाले नगर परिषद और पंचायत चुनाव में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारो को लेकर रणनीति तय की गई ताकि सही रूप से सही प्रत्याशी चुना जा सके। चुनाव में कांग्रेस पार्टी अच्छा प्रदर्शन कर सके और इसमें सभी कार्यकर्ताओं में अपने-अपने सुझाव दिए ताकि आने वाले समय के अंदर कांग्रेस संगठन की दृष्टि से चुनाव में प्रदर्शन बेहतर रहे।
इस बैठक में कार्यकर्ता फल उत्पादक संघ के अध्यक्ष प्रेम शर्मा प्रेमलता ठाकुर पूनम ठाकुर भगवान सिंह बौद्ध सुखचंद ठाकुर मोती रामपालसरा बुद्धि सिंह ज्ञानचंद संजीव धर मनु शर्मा संजय गुप्ता सूरत राम मुकेश महंत केशव विजय ठाकुर पुष्पा कटोच बंतो चौधरी आदि उपस्थित रहे।
कुल्लू ब्यूरो रिपोर्ट सुशांत शर्मा..

Share the news