
#बिलासपुर।
चेतना संस्था रोडा सेक्टर के कार्यालय में डॉक्टर मल्लिका नड्डा का जन्म दिवस हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ तथा स्थानीय लोगों द्वारा मनाया गया। इस आयोजन में राष्ट्रीय शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे जिन्होंने डॉक्टर मल्लिका नड्डा द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों का वर्णन किया।। इस अवसर पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष श्री सुधीर गौतम प्रशिक्षण प्राप्त कर रही प्रशिक्षुओ को संबोधित करते हुए कहा कि आज बहुत ही पावन दिवस है क्योंकि आज महिला दिवस होने के साथ-साथ डॉक्टर मल्लिका नड्डा जी का भी जन्म दिवस है डॉक्टर मल्लिका नड्डा ने जिला बिलासपुर का नाम राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊंचा किया है उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्य अन्य सभी सामाजिक संस्थाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। उनके द्वारा चेतना संस्था के माध्यम से चलाए जा रहे सभी प्रकल्प का लाभ समाज को मिल रहा है फिर चाहे वह विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के विकास के लिए हो या महिलाओं के हितों की रक्षा व उत्थानकरने हेतु हो सभी प्रशंसनीय है।
हम सभी मिलकर उनके स्वास्थ्य लाभ व उज्जवल भविष्य की कामना आज के दिन करते हैं।
इस अवसर पर संगीत प्रवक्ता राजकुमार द्वारा गीत गाकर डॉक्टर मल्लिका नड्डा की दीर्घायु की कामना की। डॉ सुमन शर्मा द्वारा महिला सशक्तिकरण पर तुलसीदास की रचना की व्याख्या की।
अंत महासंघ के सभी पदाधिकारियों द्वारा नीलम नड्ढा, नीलम शर्मा व सुनीता तथा सभी चेतना संस्था कार्यालय के पदाधिकारियों का धन्यवाद किया । इस अवसर पर शेफाली डोगरा, चंद्र रेखा, वरिष्ठ प्रवक्ता श्याम लाल, वरिष्ठ संगीत प्रवक्ताश्री राजकुमार, अनिल धीमान, नरेंद्र ठाकुर सुखराम आदि मौजूद रहे।


