
कुल्लू –
नशा माफिया के खिलाफ कुल्लू पुलिस का अभियान जारी है इसी कड़ी में पुलिस थाना मनाली की टीम द्वारा विश्वसनीय गुप्त सूचना के आधार पर रांगड़ी में होटल नीलम में दबिश दी गई । दबिश के दौरान कमरा नंबर 205 की नियमानुसार तलाशी ली गई, जिसमें जिला फिरोजपुर पंजाब के तीन युवकों के कब्जा से कुल *8.570 ग्राम हेरोईन (चिट्टा) व भारतीय करंसी नोट ₹18000/-* बरामद किये गये हैं ।
इस संदर्भ में पुलिस थाना मनाली में तीनों आरोपियों के विरूद्ध धारा 21,29 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही की गई है । बरामद नशे के स्रोत, उपलब्धता चेन एवं नेटवर्क की पहचान के लिए आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है तथा मामले में विस्तृत अनुसंधान जारी है ।
कुल्लू ब्यूरो रिपोर्ट…





