
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
15 जून 2023
औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में हिंदू धर्म के देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी में उनके खिलाफ लिखी गई किताबें बाँटने को लेकर हिंदू संगठनों में खासा रोष देखा जा रहा है आपको बता दें कि हिंदू संगठनों ने एकत्रित होकर एसडीएम कार्यालय के बाहर जहां जमकर नारेबाजी कर रोष प्रदर्शन किया वहीं एसडीएम नालागढ़ को एक शिकायती पत्र देकर मामले में जल्द एफ आई आर दर्ज करने व आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग उठाई है।
साथ ही प्रदर्शनकारियों ने पुलिस और प्रशासन को चेतावनी देकर कहा है कि अगर जल्द ही रामपाल नामक बाबे के समर्थकों के खिलाफ जल्द मामला दर्ज नहीं किया गया और कार्रवाई नहीं की तो वह एकत्रित होकर उग्र आंदोलन करने को भी मजबूर होंगे जिसकी जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन और सरकार की होगी। अब देखना यही होगा कि कब पुलिस और प्रशासन द्वारा एफ आई आर दर्ज की जाती है और कब हिंदू धर्म से संबंधित देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो पाती है।
इस बारे में जब हमने हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों से बातचीत की तो उनका कहना है कि मंगलवार 13 तारीख को शीतला माता मंदिर में आखरी मेला लगा हुआ था और उस दिन रामपाल नामक बाबे के चेलों द्वारा मंदिर के बाहर बैठकर किताबें बेची जा रही थी।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





