प्रदेश में ड्रोन तकनीक के इस्तेमाल का होगा लाभ : आशीष बुटेल

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

5 जुलाई 2023

पालमपुर में मुख्य संसदीय सचिव शिक्षा एवं शहरी विकास आशीष बुटेल ने कहा कि प्रदेश में ड्रोन तकनीक के इस्तेमाल का लाभ होगा। इस तकनीक की शुरुआत पालमपुर नगर निगम की मैपिंग एवं अन्य विकास कार्य में की जाए
उन्होंने किसान और बागवानों को कीटनाशक छिड़काव एवं बीज आदि लगाने के लिए क्लस्टर बनाकर ड्रोन उपलब्ध करवाने का सुझाव दिया। इससे पहले मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार सूचना प्रौद्योगिकी एवं नवाचार गोकुल बुटेल ने सभी विभागों को ड्रोन तकनीक का अधिक से अधिक प्रयोग करने को कहा, ताकि विभागों का कामकाज सुगमता से समय पर हो सकें।
उन्होंने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी विभाग हिमाचल प्रदेश में सराहनीय कार्य कर रहा है और आने वाले समय मे हिमाचल देश में ड्रोन तकनीक प्रयोग करने वाला पहला राज्य बनेगा। सचिव डिजिटल टेक्नोलॉजी एंड गवर्नेंस डॉक्टर अभिषेक जैन ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया हिमाचल ड्रोन कॉन्क्लेव की विस्तृत जानकारी दी।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news