
5 अक्तूबर, 2026 | खबर अभी-अभी | शिमला


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल को भेजे नाम, 7 अक्तूबर को पूरे होंगे 25 वर्ष
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासकीय सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से पारित किए जाने वाले प्रस्ताव के लिए हिमाचल प्रदेश भाजपा ने विधायक एवं मीडिया विभाग प्रभारी रणधीर शर्मा और प्रदेश संयोजक, मीडिया विभाग कर्ण नंदा के नाम राष्ट्रीय नेतृत्व को भेजे हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने इस संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल को पत्र भेजकर हिमाचल प्रदेश की ओर से दोनों नाम प्रस्तावित किए हैं।
डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में शासन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूरे किए हैं। इस महत्वपूर्ण अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा उनके शासकीय सेवा काल से जुड़े विषयों पर प्रस्ताव पारित किया जाना है।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश भाजपा की ओर से इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए रणधीर शर्मा और कर्ण नंदा के नाम राष्ट्रीय नेतृत्व को भेजे गए हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन सेवा, सुशासन और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण पर केंद्रित रहा है। उनके 25 वर्षों के शासकीय सेवा काल के अवसर पर हिमाचल भाजपा भी ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है।
उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के शासकीय सेवा काल से जुड़े कार्यक्रमों को प्रदेशभर में सेवा और संगठनात्मक गतिविधियों के माध्यम से आगे बढ़ाएगा।





