
17 सितंबर 2026 | खबर अभी अभी | हमीरपुर

हमीरपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर हमीरपुर भाजपा महिला मोर्चा की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अर्चना चौहान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि महिला मोर्चा की कार्यकर्ता 17 सितंबर को शाम 6 से 7 बजे के बीच अपने-अपने घरों में दीपक जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए प्रार्थना करेंगी।
अर्चना चौहान ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। केंद्र सरकार के आधिकारिक प्रकाशन के अनुसार, नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी और 2026 में सरकार के प्रमुख के रूप में उनके 25 वर्ष पूरे होने का उल्लेख किया गया है।
उन्होंने महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने घरों में ‘प्रधानसेवक के नाम आशीर्वाद का दीया’ अवश्य जलाएं। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर एक दीप सेवा के 25 वर्षों के नाम और एक दीप उस संकल्प के नाम जलाया जाएगा, जो निरंतर राष्ट्र को नई दिशा देने का प्रयास कर रहा है।
अर्चना चौहान ने कहा कि हर घर का दीप, हर हृदय की प्रार्थना और हर शुभकामना मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए आशीर्वाद का प्रकाश बने। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर यह पहल उनके प्रति सम्मान, स्नेह और शुभकामनाएं व्यक्त करने का माध्यम है।
उन्होंने सभी महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं और आमजन से भी इस कार्यक्रम में सहभागिता करने का आग्रह किया।





