बल्ह में भीषण कार हादसा: तीन युवकों की मौत, दो घायल AIIMS बिलासपुर रेफर

खबर अभी अभी
मंडी
• पुलिस थाना बल्ह के अंतर्गत बीती रात एक दर्दनाक कार हादसा पेश आया। गाड़ी में कुल पांच लोग सवार थे। हादसे में तीन युवकों की प्राथमिक उपचार के दौरान मृत्यु हो गई:
अनिल कुमार (28 वर्ष) पुत्र सुरेश कुमार, निवासी गांव पलाही, डा. कोठी, तहसील बल्ह, जिला मंडी
रोहित कुमार (26 वर्ष) पुत्र परमा राम, निवासी गांव अंद्रेटा, डा. मैरामसीत, तहसील बल्ह, जिला मंडी
सुभाष कुमार (35 वर्ष) पुत्र तेज राम, निवासी गांव पलाही, डा. कोठी, तहसील बल्ह, जिला मंडी
वहीं हादसे में घायल:
हरीश उर्फ सन्नी (23 वर्ष) पुत्र राजू, निवासी गांव वडमाह, डा. भंगरोटू, तहसील बल्ह
पंकज कुमार पुत्र रमेश कुमार, निवासी गांव पलाही, डा. कोठी, तहसील बल्ह
दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद AIIMS Bilaspur रेफर किया गया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। दिवंगतों की आत्मा को शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना।

Share the news