
खबर अभी अभी
अर्की:-
अर्की उपमंडल के बातल बस स्टैंड क्षेत्र में एक युवक से 0.21 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब पांच बजे बातल बस स्टैंड पर मौजूद स्थानीय लोगों को एक युवक संदिग्ध प्रतीत हुआ। पूछताछ के दौरान युवक घबरा गया और उसके हाथ से एक फोल्ड किया हुआ फॉयल पेपर सड़क पर गिर गया।
जब फॉयल पेपर को खोलकर देखा गया तो उसके अंदर मटमैला चिपचिपा पदार्थ पाया गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पदार्थ को अपने कब्जे में लेकर जांच की।
पुलिस द्वारा जांच के दौरान फॉयल पेपर में मौजूद पदार्थ को चिट्टा (हेरोइन) पाया गया। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन करने पर इसकी मात्रा 0.21 ग्राम निकली। इसके बाद पुलिस ने नियमानुसार पदार्थ को कब्जे में लेकर सील किया और युवक को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस ने बताया कि नशीले पदार्थ की बरामदगी को लेकर आगे की जांच जारी है





