चंबा में 8 दिन से लापता युवती का शव चमेरा-3 डैम से बरामद

खबर अभी अभी
चंबा जिले की ग्राम पंचायत तागी के गांव जड़ोथा निवासी 25 वर्षीय बबीता देवी, जो 22 जून से लापता थीं, उनका शव आठ दिन बाद चमेरा-3 डैम से बरामद हुआ है। इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
परिजनों ने युवती के लापता होने पर पुलिस चौकी गैहरा में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी। मंगलवार को चमेरा-3 डैम में एक युवती का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां शव की पहचान बबीता देवी के रूप में हुई।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
* ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को यह असीम दुःख सहने की शक्ति दें।
#Chamba #ChameraDam #HimachalNews

Share the news