भारतीय सैनिकों पर विवादित टिप्पणी: इशिता पुंडीर ने मांगी सार्वजनिक माफी

राजगढ़। सोशल मीडिया पर भारतीय सैनिकों को लेकर विवादित टिप्पणी करने के बाद चर्चाओं में आई इशिता पुंडीर ने आखिरकार अपनी गलती स्वीकार करते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है।
जानकारी के अनुसार, विवाद बढ़ने के बाद इशिता पुंडीर ने राजगढ़ में पूर्व सैनिक संगठन इकाई के सदस्यों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपनी टिप्पणी पर खेद व्यक्त करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं था।
उन्होंने पूर्व सैनिकों के समक्ष अपनी गलती स्वीकार करते हुए आश्वासन दिया कि भविष्य में वह इस प्रकार की कोई भी टिप्पणी नहीं करेंगी।
वहीं, पूर्व सैनिक संगठन के सदस्यों ने उन्हें संयमित भाषा के प्रयोग की सलाह देते हुए भारतीय सेना के सम्मान को सर्वोपरि रखने की सीख दी।
इस पूरे घटनाक्रम के बाद अब मामले के शांत होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Share the news