
सुंदरनगर, 18 अप्रैल 2026 — मंडी जिला के सुंदरनगर क्षेत्र के पुंघ में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 582 ग्राम चरस बरामद की है। इस दौरान पंजाब नंबर की कार (PB29AG5079) में सवार छह युवकों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस थाना सुंदरनगर की टीम ने भारत भूषण (डीएसपी सुंदरनगर) के दिशा-निर्देशों के तहत नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की। तलाशी के दौरान गाड़ी में सवार युवकों के कब्जे से 582 ग्राम चरस बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:
कुलजीत (21) पुत्र नर पिन्दर सिंह, निवासी गांव मानक माजरा, जिला मलेरकोटला, पंजाब
युवराज सिंह (22) पुत्र राज विंद्र सिंह, निवासी गांव अरनो, तहसील पतरान, जिला पटियाला, पंजाब
जगदीप सिंह (20) पुत्र बलबिंदर सिंह, निवासी वीपीओ हैदर नगर, जिला मलेरकोटला, पंजाब
हरमनप्रीत सिंह (19) पुत्र गुरदर्शन सिंह, निवासी नारीके, डाकघर गवारा, जिला मलेरकोटला, पंजाब
करणदीप सिंह (20) पुत्र भगवान सिंह, निवासी बिड़ अहमदाबाद (नियर आईटीआई), जिला मलेरकोटला, पंजाब
हरमन सिंह (21) पुत्र दर्शन सिंह, निवासी बिड़ अहमदाबाद (नियर आईटीआई), जिला मलेरकोटला, पंजाब
पुलिस टीम में उप निरीक्षक दौलत राम कटारिया, मुख्य आरक्षी हंसराज तथा आरक्षी सतीश और कुलदीप शामिल रहे। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि चरस की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर सप्लाई किया जाना था।





