मंडी: बरोट घाटी में भूस्खलन की चपेट में आई कार, बड़ा हादसा टला गुराहला गांव के पास पहाड़ी से गिरा मलबा और पत्थर, कार सवार सभी लोग सुरक्षित

7/8/2026
खबर अभी अभी | मंडी

मंडी जिले की बरोट घाटी में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच गुराहला गांव के समीप बड़ा हादसा होते-होते टल गया। भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में पहाड़ी से अचानक मलबा और पत्थर गिरने से एक कार उसकी चपेट में आ गई।

हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

लगातार हो रही बारिश के कारण मंडी सहित प्रदेश के कई पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतें।

प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि सफर पर निकलने से पहले सड़क और मौसम की ताजा जानकारी अवश्य लें तथा संबंधित विभागों द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करें।

Share the news