# मनाली में 266 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार |

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

5 मई 2023

Heroin


जिला कुल्लू की पर्यटन नगरी मनाली में पुलिस की टीम ने आज तक की सबसे बड़ी हेरोइन की खेप एक युवक से बरामद की है। वहीं, दूसरे मामले में पतलीकूहल में पुलिस टीम ने मंडी के युवक से साढ़े 3 किलो चरस बरामद की है। मनाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पहले मामले में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी युवक के कब्जे से 266 ग्राम हेरोइन बरामद की है। वहीं, अब आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी युवक को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है और इस बात का पता लगाया जा रहा है कि वह कब से यहां पर इस कारोबार के साथ जुड़ा हुआ था।

मनाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें सूचना मिली कि यहां पर एक युवक स्थानीय युवकों के साथ साथ स्कूल के छात्रों को हेरोइन सप्लाई करने का काम कर रहा है। ऐसे में सूचना के आधार पर मनाली पुलिस की टीम ने युवक पर नजर रखनी शुरू कर दी। बीती रात के समय जब पुलिस ने आरोपी युवक के किराए के कमरे में दबिश दी। दबिश के दौरान यह हेरोइन कमरे से बरामद की गई। जिसकी बाजार में कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई है। वहीं दूसरे मामले में पतली कुल पुलिस की टीम जब नाके पर मौजूद थी तो उन्होंने शक के आधार पर एक व्यक्ति की तलाशी ली। तलाशी के दौरान व्यक्ति के कब्जे से साढ़े 3 किलो चरस बरामद की गई। जिसके चलते उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी व्यक्ति की पहचान हरीश कुमार निवासी पंडोह जिला मंडी के रूप में हुई है।

एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने बताया कि आरोपी युवक की पहचान विश्वजीत वाला उम्र 22 साल निवासी कानपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। जो यहां पर मनाली में माल रोड के साथ ही एक मकान में किराए पर रहता था। ऐसे में अब आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे अदालत में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। वहीं अब इस बात की भी जानकारी जुटाई जा रही है कि आरोपी किस-किस स्कूल के छात्रों छात्रों के संपर्क में था और कौन-कौन लोग उसका यहां पर साथ दे रहे थे। वही चरस के साथ गिरफ्तार व्यक्ति से भी यह पूछताछ की जा रही है कि वह कहां पर यह चरस खरीद कर लाया था और आगे किसे बेचने के लिए जा रहा था।

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news