राज्यपाल कविंद्र गुप्ता 4 नवंबर को सुंदरनगर में दीपावली उत्सव में होंगे शामिल

2 नवंबर, 2026 | खबर अभी-अभी | मंडी

राज्यपाल कविंद्र गुप्ता 3 नवंबर से मंडी जिला के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे सुंदरनगर में आयोजित दीपावली फेस्ट-2026 में भाग लेंगे।

जारी प्रवास कार्यक्रम के अनुसार, राज्यपाल 3 नवंबर को दोपहर बाद सुंदरनगर पहुंचेंगे, जहां उनका रात्रि ठहराव रहेगा। अगले दिन यानी 4 नवंबर को सुबह वे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक आदर्श विद्यालय, बीबीएमबी मैदान में आयोजित दीपावली उत्सव में शामिल होंगे।

कार्यक्रम में भाग लेने के बाद राज्यपाल 4 नवंबर को दोपहर बाद बिलासपुर के लिए रवाना होंगे।

Share the news