
1/8/2026
राजगढ़
खबर अभी अभी
राजगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत टिक्कर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। लंबे समय से मिल रही शिकायतों के बाद आज स्थानीय लोगों और श्रीमती अंबिका ठाकुर की मदद से कथित रूप से चिट्टा बेचने वाले 5 युवकों को रंगे हाथों पकड़ लिया गया।
बताया जा रहा है कि ग्रामीणों को इन युवकों की गतिविधियों पर काफी समय से संदेह था। शिकायतों के आधार पर स्थानीय लोगों ने निगरानी रखी और मौके पर उन्हें पकड़कर तुरंत पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने सभी युवकों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।





