राज्यपाल कविंद्र गुप्ता कल मंडी दौरे पर, एनसीसी बटालियन का करेंगे निरीक्षण

21 अक्टूबर, 2026 | खबर अभी-अभी | मंडी

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता 22 अक्टूबर को मंडी जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, राज्यपाल सुबह करीब 10 बजे मंडी स्थित द्वितीय एनसीसी एचपी बटालियन पहुंचेंगे और वहां का दौरा करेंगे।

इसके बाद राज्यपाल मंडी से पालमपुर के लिए रवाना होंगे। उनके दौरे को लेकर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आवश्यक तैयारियां की जाएंगी।

Share the news