शैमरॉक रोजेज स्कूल ने कच्चीघाटी स्कूल परिसर में मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

21 जून 2023

शैमराक रोजेज स्कूल कच्चीघाटी ने स्कूल परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया। स्कूल की प्रधानाचार्य प्रीति चुट्टानी ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रत्येक वर्ष 21 जून को मनाया जाता है। प्रधान मंत्री नरेंद्र ने ही इस दिन को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव दिया था । योग का अभ्यास एक इंसान बनने के साथ एक तेज दिमाग बेहतर स्वस्थ दिल और एक सुकून भरे शरीर को पाने के तरकों में से एक है। योग अपने अडत स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2015 में आरंभ होने के बाद , हर साल 21 जून को मनाया जाता है।

यह हमारे जीवन में इस प्राचीन भारतीय कला को अनमोल करने के महत्व पर बल देने का एक महान प्रयास है। उन्होंने कहा कि योग, मन, शरीर और आत्मा की एकता को सक्षम बनाता है । योग के विभिन्न रूपों से हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को अलग – 2 तरीकों से लाभ मिलता है। वहीं शैमराक रोजेज स्कूल के बच्चों ने स्कूल परिसर में योग किया

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news