
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
25 अप्रैल 2023
सुभाष नवयुवक जनकल्याण मण्डल भागुड़ी द्वारा 4th कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमे 18 टीमों ने भाग लिया। युवा मंडल द्वारा अयोजित इस प्रतियोगिता का शुभारम्भ बाला टाइल्स के मालिक अरुण राव और प्रेस से संजीव पंवर और निर्मल राणा द्वारा किया गया। इसके मौके पर ग्राम पंचायत भागूड़ी के प्रतिनिधि मण्डल, बीडीसी सदस्य राम रतन चौधरी उपस्थित रहे।
इस प्रतियोगिता में मेरठ उत्तर प्रदेश की टीम ने दीपक अकेडमी सोनीपत की टीम को 24-21 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
विजेता टीम को 11000 और ट्राफी तथा उप विजेता टीम को 8100 और ट्राफी युवा मंडल द्वारा समापन समारोह के अतिथि दुर्गा स्पोर्ट्स क्लब मंधाला के अध्यक्ष स्वर्ण सिंह मेहता के हाथों वितरित की गई।
युवा मण्डल अध्यक्ष मुकेश वर्मा,उपाध्यक्ष रोहित ठाकुर , कोषाध्यक्ष घनश्याम ठाकुर और सदस्य रवि, यशपाल, सोनी, गौतम, यश, अर्जुन,अमन ,सूरज, रोहित, लक्की, हनी, हर्ष, हर्ष वर्मा, गौरव, देवेंद्र, ऋषभ मेहता, उदय इत्यादि इस आयोजन पर पहुंचने पर सभी का धन्यवाद किया तथा स्थानीय लोगो के सहयोग के लिए भी आभार प्रकट किया।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





