

सोलन के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में खादी ग्राम उद्योग के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया ने प्रेस वार्ता आयोजित कर सभी को चार राज्यों में भाजपा की जीत की खुशी की बधाई दी ,उन्होंने इस अवसर पर कहा की जनता से केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा करवाए गए विकास कार्यो पर अपनी मोहर लगाई है उन्होंने कहा है की जनता ने बिना किसी डर के और धर्म व जाती से ऊपर उठकर अपना मेंडेट दिया है।उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावो में इसका सीधा असर देखने को मिलेगा और हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा एक बार फिर विजय हांसिल करेगी। उन्होंने कहा कि यह एक मजबूत नेतृत्व का करिश्मा है। गुलेरिया ने कहा कि देशभर में भाजपा के सरकारों की रिपीट का जो सिलसिला शुरू हुआ है वह हिमाचल प्रदेश में भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में अनेकों कल्याणकारी योजनाएं शुरू की है। जिसका सीधा लाभ प्रदेश की जनता को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने चार साल के कार्यालय के दौरान सामाजिक सुरक्षा पेंशन को जहा बढ़ाया है। वही ऐतिहासिक फैसला लेते हुए इस कार्यकाल में आयु सीमा को भी 20 वर्ष कम किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा पेश किए गए बजट का लाभ भी प्रदेश की जनता को मिलेगा। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में भाजपा के पास सशक्त नेतृत्व है,बाइट