
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
28 अगस्त 2023
सोमवार को सोलन महाविद्यालय इकाई में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नवीन इकाई की घोषणा की गई कि इस मौके पर सोलन विभाग के विभाग संगठन मंत्री अजय ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और चुनाव अधिकारी के रूप में सोलन तहसील के तहसील संयोजक गुलशन मौजूद रहे सोलन विभाग के मंत्री संगठन मंत्री अजय ठाकुर ने कार्यकर्ताओं के अंदर नेशन फर्स्ट की बात एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के इतिहास विकास के बारे में बताया।
इसी संदर्भ में पूर्व में रहे इकाई अध्यक्ष अपने कार्यकाल के कार्यक्रमों की जानकारी एवं किस तरह से विद्यार्थी परिषद में एक साल के अंदर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए इस पर उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया और कहा कि आने वाली इकाई में भी सभी कार्यकर्ता मिलजुल कर संगठन कार्य को आगे बढ़ाएंगे चुनाव अधिकारी गुलशन ने सोलन महाविद्यालय इकाई की कमाद (2023/24) इकाई अध्यक्ष अमित शर्मा और इकाई मंत्री स्मृति को सौपी।
इकाई अध्यक्ष अमित शर्मा ने कहा कि मैं विभाग संगठन मंत्री अजय ठाकुर और सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने मुझे इकाई अध्यक्ष के रूप में चुनाव और मैं आशा करता हूं जिस तरह से पूर्व में सभी कार्यकर्ताओं ने साथ मिलकर संगठन कार्य को आगे बढ़ाया उसी तरह संगठन कार्य को और मजबूती से आगे लेकर जाएंगे।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





