
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
21 अगस्त 2023
प्रदेश भर में आई आपदा से जहां जगह-जगह पर भूस्खलन हुआ वही जगह-जगह पर भवन भी ध्वस्त हुए जिससे सैकड़ो लोग बेघर हो गए इसी के चलते प्रदेश सरकार सतर्क हो गई है।
सोमवार को उच्च न्यायालय ने सोलन में तीन भवनों को गिराने के आदेश जारी किए हैं आपको बता दे की वह बिल्डिंग अवैध तरीके से बनाई गई है जिसको लेकर आज नगर निगम अधिकारी और प्रशासन की टीम भी मौके पर मौजूद रहे।
साथ ही भवनों के मालिकों को नोटिस भी जारी किए गए है 23 अगस्त तक अगर वह भवन मालिको द्वारा नहीं तुड़वाए जाते हैं तो नगर निगम द्वारा भवनों को तोड़ा जाएगा।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





