
7/8/2026
सोलन
खबर अभी अभी
सोलन शहर में शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में एक नई शुरुआत करते हुए Alpha Mindz Learning Solutions का भव्य शुभारंभ किया गया। गोवा में पिछले 20 वर्षों से उत्कृष्ट सेवाएं देने के बाद अब संस्थान ने सोलन में भी अपनी नई शाखा शुरू की है। इसका उद्देश्य बच्चों, युवाओं और सभी आयु वर्ग के लोगों को आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारोन्मुख शिक्षा उपलब्ध कराना है।
शुभारंभ अवसर पर Alpha Mindz के सीईओ मनु आनंद, कैंडी आनंद तथा गोवा सेंटर हेड रूपा दीपा ने बताया कि संस्थान में विद्यार्थियों के लिए स्किल डेवलपमेंट, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, कम्युनिकेशन स्किल, करियर काउंसलिंग, इंटरव्यू प्रिपरेशन और आधुनिक शिक्षण पद्धति पर आधारित प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में केवल डिग्री ही नहीं, बल्कि सही मार्गदर्शन और व्यवहारिक कौशल भी सफलता की कुंजी हैं।
उन्होंने कहा कि Alpha Mindz का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल परीक्षा के लिए तैयार करना नहीं, बल्कि उनके आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, संचार कौशल और करियर निर्माण को मजबूत बनाना है, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
इस अवसर पर सोलन के व्यवसायी विकाश चोपड़ा और मनु चोपड़ा ने कहा कि उनकी मनु आनंद से बचपन की मित्रता है और उन्होंने गोवा में पिछले 20 वर्षों से हजारों विद्यार्थियों को सही करियर की दिशा देने का सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि अब सोलन के विद्यार्थियों को भी महानगरों जैसी करियर काउंसलिंग और आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं अपने शहर में ही मिल सकेंगी। अक्सर विद्यार्थी पढ़ाई पूरी कर लेते हैं, लेकिन सही करियर का चयन नहीं कर पाते। ऐसे में Alpha Mindz जैसे संस्थान का मार्गदर्शन उनके भविष्य को नई दिशा देगा।
उन्होंने अभिभावकों और विद्यार्थियों से अपील की कि वे एक बार संस्थान का भ्रमण अवश्य करें और यहां उपलब्ध प्रशिक्षण एवं करियर मार्गदर्शन का लाभ उठाएं।
Alpha Mindz का सोलन में शुभारंभ शिक्षा, कौशल विकास और करियर निर्माण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। इससे न केवल विद्यार्थियों को आधुनिक प्रशिक्षण मिलेगा, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार और बेहतर भविष्य के नए अवसर भी खुलेंगे।





