हिमाचल प्रदेश के शिक्षा व अन्य विभागों में होंगी बंपर भर्तियां, शिक्षकों के 5,291 पदों को भरने की मिली मंजूरी

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

17 मई 2023

himachal cabinet decisions today: Bumper recruitment, 5291 posts of teachers will be filled

हिमाचल प्रदेश के शिक्षा व अन्य विभागों में बंपर भर्तियां होंगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में बुधवार को शिमला में हुई हिमाचल कैबिनेट की बैठक में शिक्षकों के 5,291 पदों को भरने की मंजूरी मिली है। कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि जनजातीय, दुर्गम क्षेत्रों में खाली पड़े शिक्षकों के पद भरे जाएंगे। प्रारंभिक शिक्षा विभाग के तहत टीजीटी कला के 1070, नॉन मेडिकल 776, मेडिकल 430, शास्त्री 494, जेबीटी के 2521 पद भरे जाएंगे। इसके अलावा कोरोना के दौरान नुकसान झलने वाले ट्रांसपोर्टरों को रोड टैक्स में एकमुश्त छूट दी जाएगी।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news