हिमाचल में 8 नवंबर से मौसम बिगड़ने के आसार, तीन दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

7 नवम्बर 2023

Himachal Weather update: chances of rain and snowfall for three days

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम के बिगड़ने की संभावना है। राज्य के कई भागों में तीन दिन बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय कई कुछ भागों में 8 से 10 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। 11 नवंबर से प्रदेश के सभी भागों में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है।

प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान 
शिमला में न्यूनतम तापमान 9.8, सुंदरनगर 6.6, भुंतर 6.0, कल्पा 2.4, धर्मशाला 12.2, ऊना 9.4, नाहन 14.4, केलांग माइनस 0.2, पालमपुर 9.5, सोलन 5.7, मनाली 4.7, कांगड़ा 10.7, मंडी 7.1, बिलासपुर 12.1, चंबा 8.2, डलहौजी 8.9, जुब्बड़हट्टी 10.2, कुफरी 8.8, नारकंडा 6.1, रिकांगपिओ 5.3, सेऊबाग 5.5, धौलाकुआं 12.2, बरठीं 10.5, मशोबरा 8.8, पांवटा साहिब 16.0, सराहन 7.0 और देहरागोपीपुर में 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

Share the news