अनु शर्मा बने राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के बल्ह मंडल उपाध्यक्ष

12 सितंबर 2026 | खबर अभी अभी | नेरचौक

राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने संगठनात्मक विस्तार के तहत नेरचौक निवासी अनु शर्मा को बल्ह मंडल का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।

अनु शर्मा की नियुक्ति को बल्ह क्षेत्र में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पार्टी की ओर से सौंपी गई नई जिम्मेदारी के तहत वह संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के साथ-साथ क्षेत्र से जुड़े जनमुद्दों को पार्टी मंच पर प्रभावी ढंग से उठाने में भूमिका निभाएंगे।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने अनु शर्मा को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनकी सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण से बल्ह मंडल में पार्टी की गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी।

अनु शर्मा की नियुक्ति से पार्टी संगठन को क्षेत्र में विस्तार देने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने में भी मदद मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Share the news