#अमित शाह ने कहा कांग्रेस लोकतांत्रिक पार्टी नहीं, परिवार से जन्मी पार्टी है*

Himachal Election 2022 Live Manifesto in Vidhan Sabha Chunav Voting Date BJP AAP Congress Rally News in Hindi

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

10 नवंबर 2022

 

 हिमाचल प्रदेश में आज शाम पांच बजे से विधानसभा चुनाव प्रचार थम जाएगा और साथ ही पोलिंग पार्टियां भी मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी। पूरे राज्य में एक चरण में 12 नवंबर को मतदान होगा। आठ दिसंबर को नतीजे आएंगे।

अमित शाह ने कहा कि एक ओर कांग्रेस पार्टी है जो परिवारवाद से बाज नहीं आती। कांग्रेस में मां-बेटे के अलावा कुछ नजर नहीं आता। दिल्ली में भी मां-बेटा और हिमाचल में भी मां-बेटा है। कांग्रेस लोकतांत्रिक पार्टी नहीं, परिवार से जन्मी पार्टी है। ये राजा-रानी का जमाना नहीं, जनता का जमाना है। पांच साल के अंदर केंद्र व राज्य की दोनों सरकारों ने मिलकर हिमाचल की तस्वीर बदल डाली। कांग्रेस ने चार पीढ़ी से 60 साल तक शासन किया। 2014 में नरेंद्र मोदी सरकार आई जिसने12 करोड़ माताओं के घर में गैस सिलिंडर पहुंचाने का काम किया। मोदी सरकार ने 10 करोड़ से ज्यादा  शौचालय, तीन करोड़ से ज्यादा को घर और 60 करोड़ लोगों का पांच लाख रुपये तक स्वास्थ्य का खर्चा दिया है।

दुश्मन हमारे जवानों के सिर काट कर ले जाते थे, सोनिया-मनमोहन कुछ नहीं बोलते थे

पांवटा साहिब में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि केंद्र में 10 साल तक सोनिया-मनमोहन की सरकार चली। आए दिन पाकिस्तान के आलिया, मालिया, जमालिया घुस जाते थे और हमारे जवानों के सिर काट कर ले जाते थे लेकिन सोनिया-मनमोहन कुछ नहीं बोलते थे।

शिमला में कांग्रेस ने किया रोड शो

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन गुरुवार को कांग्रेस पार्टी ने शिमला में रोड शो किया। इस दौरान प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह समेत अन्य  नेता मौजूद रहे। हालांकि, खराब मौसम के चलते कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी रोड शो में शामिल नहीं हो सकीं।
शाह ने कहा कि हिमाचल देवभूमि तो है ही, लेकिन सबसे ज्यादा अपने बेटों को सीमा पर भेजने का काम हिमाचल की वीरांगना माताओं ने किया है। पहले परमवीर चक्र सोमनाथ शर्मा हो या विक्रम बत्रा और संजय हो, अनेक ऐसे सपूतों को हंसते-हंसते मां भारती के चरणों में समर्पित किए।
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के सुलह में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पहले किसी को विश्वास नहीं होता था कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाया जा सकता है। आज, कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है।

 मेरी दादी ने आपसे प्यार का रिश्ता जोड़ा और मैं उसे निभा रही
प्रियंका गांधी कहा, मेरी दादी ने आपसे प्यार का रिश्ता जोड़ा और मैं उसे निभा रही हूं। कहा कि कांग्रेस की सरकार सत्ता में आने पर हर महिला को हर माह 1500 रुपये देगी। पहली कैबिनेट में ही एक लाख रोजगार और ओपीएस देने का निर्णय लिया जाएगा। हिमाचल को अगर किसी ने बनाया है तो वह कर्मचारियों ने बनाया है। कर्मचारियों का सम्मान होना चाहिए। हर विधानसभा में अंग्रेजी माध्यम की पाठशालाएं बनाएंगे। पांच सालों में पांच लाख रोजगार देंगे। भाजपा सरकार ने रोजगार अपने उद्योगपति मित्रों को बेच दिए।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सतौन में चुनावी जनसभा में कहा कि यह माता रेणुका की धरती है, भगवान परशुराम और माता भंगायनी की धरती है। कहा कि इंदिरा जी के जमाने में अलग राजनीति होती थी और आज अलग राजनीति होती है। स्वतंत्रता संग्राम के समय सत्य की राजनीति होती थी, आज झूठ का बोलबाला है। उन्होंने कहा कि आजादी से अब तक सबसे स्थिर सरकारें कांग्रेस ने दी हैं। भाजपा ने अस्थिरता फैलाई है। इस प्रदेश को जब बनाया गया तो सभी ने यह कहा कि प्रदेश चल नहीं पाएगा। लेकिन आज पूरा भारत देखता है तो सबसे शिक्षित व जागरूक जनता हिमाचल की है। भाजपा पर निशाना साधते हुए प्रियंका ने कहा कि हिमाचल 70 हजार करोड़ रुपये के कर्ज में है। आपने बड़ी मेहनत से अपने बच्चों को पढ़ाया, लेकिन प्रदेश 30 लाख में से 15 लाख युवा बेरोजगार पड़े हैं। पांच सालों से 63 हजार सरकारी पद खाली पड़े हैं। क्योंकि भाजपा सरकार की नीयत सही नहीं है। इस सरकार ने आपका रोजगार छिना है, पेंशन छिनी है, सेब के कार्टन पर जीएसटी लगाया है। एलपीजी सिलिंडर महंगा हो गया है।
Share the news