कंपनियां बगीचों से ही उठा रही सेब, किया जा रहा निर्यात

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

20 अगस्त 2023

Companies are picking apples from orchards in shimla, being exported

सेब खरीदने वाली कुछ कंपनियां बगीचों से ही सेब की सीधी खरीद कर रही हैं। बड़ी संख्या में कंपनियों के प्रतिनिधि बागवानों से बगीचों में खड़ी फसल का सौदा कर रहे हैं। बढि़या किस्म का सेब विदेशों तक निर्यात हो रहा है

शिमला जिले के कोटखाई और मड़ावग में गाला और स्पर किस्मों के सेब की बगीचों में खरीद हो रही है। कंपनी को खड़ी फसल बेचने का बागवानों को भी लाभ मिल रहा है। बागवानों का पैकिंग और टांस्पोर्टेशन का खर्च बच रहा है। मंडियों में आढ़ती 5 फीसदी कमीशन काटते हैं।

एक फीसदी मार्केट फीस वसूली जाती है। ठियोग के संधू (बिशड़ी) निवासी युवा बागवान विनीत वर्मा आर्गेनिक सेब ऑनलाइन बिजनेस वेबसाइट के जरिये बेच रहे हैं। सेब तैयार होने से पहले ही इनके पास डिमांड आ गई है। बीते साल इनके बगीचे का ऑर्गेनिक सेब दुबई निर्यात हुआ था। ठियोग से सेब रेफ्रिजरेटेड वैन में मुंबई पहुंचा और मुंबई से कार्गो से दुबई पहुंचा। संयुक्त किसान मंच के संयोजक हरीश चौहान ने बताया कि सीजन के दौरान बड़ी संख्या में बाहरी राज्यों से कंपनियों के प्रतिनिधि सीधे बगीचों से सेब की खरीद कर रहे हैं। कुछ स्थानों पर तो बागवानों को बढि़या क्वालिटी के सेब की मंडियों से अच्छी कीमत घर बैठे मिल रही है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news