कीरतपुर नेरचौक पर एक तेज रफ्तार कार ने किनारे खड़ी कार को मारी टक्कर

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

13 जून 2023

कीरतपुर -नेरचौक फोरलेन पर उदघाटन से पहले ही दुर्घटनाओं का दौर कम होने का नाम नहीं ले रहा है।

बीते रात हुई फोरलेन की टनल नंबर 1 कैंचीमोड़-मेहला के अंदर एक तेज रफ्तार कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। जिसमे एक तेज रफ्तार कार जिसका गाड़ी नंबर HP 33B 1020 है टनल की दीवार से जा टकराई। और उसके बाद किनारे पर खड़ी गाड़ी जिसका नंबर HR 51BY3117 है को जोरदार टक्कर मार दी। आपको बता दे की एचपी की यह कार मेरठ से मंडी जा रही थी। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा चालक की ओवरस्पीड के कारण हुआ।

देर रात हुई इस दुर्घटना की जानकारी देते हुए टनल के भीतर इलेक्ट्रीशियन का कार्य कर रहे कामगारों ने बताया कि एक तेज रफ्तार कार पहले टनल की दीवार से टकराई और उसके बाद किनारे में खड़ी हरियाणा की कार को जोर से टक्कर मार दी। कामगारों के अनुसार हादसे का कारण तेज रफ्तारी व लापरवाही है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news