
कुल्लू –
जिला दिव्यांगता पुनर्वास केंद्र कुल्लू द्वारा जून महीने में विभिन्न ग्राम पंचायतों में दिव्यांगजनों और वृद्धजनों के लिए ‘दिव्यांगता पुनर्वास मूल्यांकन शिविरों’ का आयोजन किया जा रहा है।
सहायक आयुक्त एवं नोडल अधिकारी डॉ. जयबंती ठाकुर ने बताया कि ये शिविर 10 जून 2026 को ग्राम पंचायत नरैश के पंचायत घर में 11 जून को ग्राम पंचायत कलेहली के पंचायत घर में, 12 जून को ग्राम पंचायत सचानी के पंचायत घर में और 13 जून को ग्राम पंचायत रोट के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक पाठशाला थरास में आयोजित किए जाएंगे। ये सभी शिविर निर्धारित तिथियों को सुबह 10:00 बजे से शुरू होंगे।
इन शिविरों में विशेषज्ञ डॉक्टरों और सहायकों की टीम मौजूद रहेगी, जिसमें सीनियर स्पीच थेरेपिस्ट/ऑडियोलॉजिस्ट, स्पेशल एजुकेटर , पी एंड ओ तकनीशियन, एमआरडब्ल्यू और मोबिलिटी इंस्ट्रक्टर शामिल हैं।
शिविरों के दौरान दिव्यांगजनों की पुनर्वास आवश्यकताओं का मूल्यांकन कर सरकारी योजनाओं के तहत उनके मामलों को आगे बढ़ाया जाएगा। जिन दिव्यांग व्यक्तियों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र या यूडीडीआई कार्ड नहीं बने हैं, उन्हें चिन्हित कर कार्ड जारी करने की प्रक्रिया में सहायता दी जाएगी। शिविर में 6 वर्ष से कम उम्र के विकासात्मक देरी वाले बच्चों की पहचान की जाएगी और चलने-फिरने में सुनने में असमर्थ 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों की पहचान कर उन्हें सहायक उपकरण प्रदान किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, लोगों को दिव्यांगता से बचाव और शुरुआती पहचान के प्रति जागरूक भी किया जाएगा।
कुल्लू ब्यूरो रिपोर्ट सुशांत शर्मा…





