कुल्लू में उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार, 2018 के एनडीपीएस मामले में था वांछित

3 नवंबर, 2026 | खबर अभी-अभी | कुल्लू

जिला कुल्लू पुलिस की उद्घोषित अपराधी सेल ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए वर्ष 2018 के मादक पदार्थ अधिनियम से जुड़े मामले में वांछित उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 2 अक्टूबर 2026 को उद्घोषित अपराधी सेल कुल्लू की टीम ने नरेश (32), निवासी करेरी, डाकघर खड़िहार, तहसील कुल्लू को कोलीबेहड़ पुल के समीप अपर मोहल से गिरफ्तार किया।

आरोपी वर्ष 2018 में पुलिस थाना सदर कुल्लू में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित था। माननीय मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम), कुल्लू की अदालत ने उसे 20 सितंबर 2026 को उद्घोषित अपराधी घोषित किया था।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Share the news