कुल्लू में 202 ग्राम चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार, ₹41 हजार नकद भी बरामद

खबर अभी अभी,
कुल्लू
पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। पुलिस थाना मणिकर्ण के अंतर्गत पुलिस चौकी जरी की टीम ने डुंखरा चौक पर नाकाबंदी के दौरान एक स्कूटी (HP 66A-8026) को जांच के लिए रोका।

तलाशी के दौरान स्कूटी पर सवार किशन राज चौहान (28 वर्ष) और विक्की चौहान (20 वर्ष), दोनों निवासी मुंबई, के कब्जे से 202 ग्राम चरस (कैनाबिस) तथा ₹41,000 की भारतीय मुद्रा बरामद की गई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना मणिकर्ण में मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) की धारा 20 और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब बरामद चरस के स्रोत, सप्लाई चेन और इससे जुड़े नेटवर्क की पहचान के लिए आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है।

कुल्लू पुलिस ने बताया कि मामले में विस्तृत जांच जारी है और नशा तस्करी में संलिप्त अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।

Share the news