मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का कांगड़ा पहुंचने पर भव्य स्वागत, कांग्रेस नेताओं ने किया गर्मजोशी से अभिनंदन

खबर अभी अभी ,
माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कांगड़ा आगमन पर गग्गल एयरपोर्ट में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार और कांग्रेस संगठन के कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए आयुष मंत्री यादविंदर गोमा, सांसद अनुराग शर्मा, डिप्टी चीफ व्हिप केवल सिंह पठानिया, चेयरमैन रघुवीर सिंह बाली, विधायक नीरज नैय्यर, चेयरमैन संजय सिंह चौहान, चेयरमैन डॉ. राजेश शर्मा, मनोज गद्दी, रामचंद्र पठानिया, अजय वर्मा, निशु मोंगरा, विशाल चंबियाल, पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू, सुरेंद्र मनकोटिया, देवेंद्र जग्गी, ब्लॉक अध्यक्ष हरभजन भज्जी, नागेश्वर मनकोटिया, अशोक हिमाचली सहित अनेक कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और कांगड़ा आगमन पर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान एयरपोर्ट परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

Share the news