
14 सितंबर 2026 | खबर अभी अभी | सरकाघाट, मंडी

सरकाघाट। लोक निर्माण विभाग, सरकाघाट मंडल द्वारा चंदेश-कोलनी-ढलवान सड़क पर पेवर ब्लॉक बिछाने का कार्य किया जा रहा है। निर्माण कार्य के चलते इस सड़क पर 15 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी।
इस संबंध में उपमंडलाधिकारी (नागरिक), सरकाघाट राजेन्द्र कुमार गौतम ने आदेश जारी किए हैं। प्रशासन के अनुसार सड़क निर्माण के दौरान आमजन की सुरक्षा और कार्य को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए उक्त मार्ग को निर्धारित अवधि तक यातायात के लिए बंद रखा जाएगा।
लोक निर्माण विभाग को सड़क पर उचित स्थानों पर सूचना एवं डायवर्जन बोर्ड लगाने तथा निर्धारित डायवर्जन प्वाइंट पर संबंधित सड़क हिस्से को वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग को निर्माण कार्य निर्धारित अवधि के भीतर पूरा करने के लिए भी कहा गया है।
यह रहेगा वैकल्पिक मार्ग
यातायात बंद रहने की अवधि के दौरान वाहन चालक भरनाल-कोलनी वाया नाला-रा-गेहरा मार्ग का वैकल्पिक मार्ग के रूप में उपयोग कर सकेंगे।
इसके अतिरिक्त, आपातकालीन परिस्थितियों में आवागमन की सुविधा के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से एक वैकल्पिक वाहन भी उपलब्ध रखा जाएगा।
प्रशासन ने वाहन चालकों और आमजन से अपील की है कि निर्धारित अवधि के दौरान सड़क पर लगाए गए यातायात संकेतों और डायवर्जन व्यवस्था का पालन करें तथा आवागमन के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का ही इस्तेमा करें।





